किसानों के लिये समर्पित रहे अजीत सिंह: प्रमोद तिवारी

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज करा रहे थे। चौधरी अजित सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

चौ0 अजित सिंह की पहचान जाट नेता के साथ कृषि से जुड़ी थी। किशोर वार्ष्णेय

उनके निधन पर देश के शीर्ष नेताओं ने शोक व्यक्त किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि अजीत सिंह के निधन पर स्तब्ध और दुःखी हूँ। प्रमोद तिवारी ने बताया कि पिता चौधरी चरण सिंह की विरासत को अजीत सिंह ने बखूबी संभाल और किसानों के हितों के लिये जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। वो मेरे बड़े भाई के समान थे, उनके मेरे पारिवारिक सम्बन्ध थे। अजीत सिंह सरल हृदय और सच्चे मायने में गरीबों एवं किसानों के परम हितैषी थे। प्रमोद तिवारी ने चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट किया।

चौ0 अजित सिंह का निधन देश की बड़ी क्षति

कांग्रेस राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के कोरोना संक्रामण से हुए निधन को दुखद बताया है । कहा कि किसानों के बड़े नेता की आकस्मिक मृत्यु देश की गहरी क्षति है । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निर्विवाद नेता के रूप में विख्यात चौ0 अजित सिंह की पहचान जाट नेता के साथ कृषि से जुड़ी थी।

Exit mobile version