फिल्म में काम दिलाने के नाम पर युवती से रेप

पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में दिल्ली के एक युवक के खिलाफ रेप,ब्लैकमेलिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी फिल्म में काम दिलाने के नाम पर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में दिल्ली के एक युवक के खिलाफ रेप, ठगी और ब्लैकमेलिंग करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफआईआर के मुताबिक नैनी की युवती की एक साल पहले दिल्ली के आशुतोष से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। पिछले साल अगस्त माह में आशुतोष युवती से मिलने प्रयागराज पहुंचा। दोनों सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मिले थे। इसके बाद से उनकी दोस्ती और पक्की हो गई। आरोप है कि आशुतोष ने भोजपुरी फिल्म बनाने की बात कही थी। इसमें निवेश के लिए युवती से दो लाख रुपये भी लिया था। कहा था कि वह फिल्म में काम भी दिला देगा। लेकिन इसके बाद उसने रुपये हड़प लिए। युवती के कहने पर 25 हजार रुपये ही लौटाए थे। यह भी आरोप है कि उसे एक बार होटल में बुलाया। पेय पदार्थ में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। इसके बाद उसके साथ गलत काम किया। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि मामला पुराना है। युवती के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version