
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में गुरुवार को 645 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। 24 घंटे में आठ लोगों की इस वैश्विक महामारी के कारण मौत हो गयी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 12255 लोगों की कोरोना जाँच की गई।
कई दिनों बाद आयी राहतभरी खबर, संक्रमित व मरने वालों की संख्या हुई कम
1046 लोगों ने कोरोना को मात दी। 49 लोग अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौटे और 997 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 57288 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय की कई दिनों बाद कोरोना को लेकर जिले में कुछ राहत की खबर आयी है। गुरुवार को न सिर्फ संक्रमितों की संख्या में कमी आयी बल्कि मारने वालों की रफ्तार पर बड़ा ब्रेक लगा।