महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में Covid-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी ने मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल प्रयागराज में डॉक्टर की सलाह के उपरांत Covid-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई ।

महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा आप सभी प्रयागराजवासियो से आग्रह है कि आरोग्य सेतु ऍप से रेजिस्ट्रेशन करके वैक्सीन अवश्य लगवाएँ । वैक्सीन से सम्बन्धित किसी भी भ्रम से दूर रहें ।

कोरोना वायरस जैसी महामारी को हराने के लिए वैक्सीन लगवाने को अपना मूल कर्तव्य समझें। खुद सुरक्षित रहे और दूसरे को भी सुरक्षित रखे । देश के लिए सभी की जिन्दगी अनमोल है । सभी क्षेत्रवासियों को कोबिड सेंटर जाकर वैक्सीन लगवाए और सुरक्षित रहें।

Exit mobile version