तीन निरीक्षक व एक उप निरीक्षक का तबादला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने शनिवार को तीन निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक का तबादला किया। उनके कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज रहे जय प्रकाश शर्मा को बहरिया का चार्ज दिया गया है। पुलिस लाइन में रहे धारकेश्वर सिंह को प्रभारी निरीक्षक मांडा बनाया गया है। इसी प्रकार पुलिस लाइन में ही रहे चंद्रभान सिंह को विवेचना सेल अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक कौशलेंद्रधर दुबे को कोतवाली थाने की एसआरएन चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version