देश धर्म और स्वाधीनता के लिए महाराणा प्रताप ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया – राजेश केसरवानी

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप के द्वारा मुट्ठीगंज कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई उनके जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 ईस्वी को राजपूताना वंश राजस्थान के कुंभल गढ़ दुर्ग में हुआ था वह बचपन से ही निडर और साहसी थे उनके अंदर एक शूरवीर के सभी गुण मौजूद थे ।और आगे उन्होंने कहा कि मेवाड़ के महान राजपूत महाराणा प्रताप अपने पराक्रम और शौर्य के लिए पूरी दुनिया में मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं।

अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप के द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई

वे एक ऐसे राजपूत सम्राट थे जिसने जंगलों में रहना तो पसंद किया लेकिन कभी विदेशी मुगलों की दासता स्वीकार नहीं की उन्होंने अपने देश धर्म और स्वाधीनता के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सचिन जायसवाल सुनील केसरवानी अजय अग्रहरि आलोक वैश्य दीपक केसरवानी अभिलाष केसरवानी आदि रहे।

Exit mobile version