
( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोर में चार बजे के आसपास हुई बेमौसम बरसात ने गर्मी से राहत दी। बादलों ने खूब गरजने के साथ झमाझम बारिश से पूरे माहौल को सराबोर कर दिया। करीब 45 मिनट में 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुछ निचले इलाकों में पानी भी लग गया। इसी का नतीजा रहा कि अधिकतम तापमान मई के औसत 41.2 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री नीचे 39.1 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान तो मई के औसत 26.5 डिग्री सेल्सियस से तकरीबन छह डिग्री गिरकर 20.8 दर्ज किया गया। मई में औसतन 13.4 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन रविवार को 45 मिनट में ही पूरे महीने की आधी बरसात हो गई।