दर-दर नहीं भटकेंगे कोरोना संक्रमित मरीज

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों को अब स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में दर-दर नहीं भटकना होगा। उन्हें सीधे पुरानी बिल्डिंग के प्रवेशद्वार पर जाना होगा।

एसआरएन की पुरानी बिल्डिंग के प्रवेशद्वार से होंगे सीधे भर्ती

वहां पहुंचने के बाद मरीज की दशा देखकर सीधे आईसीयू या केवल ऑक्सीजन बेड जिसकी जरूरत होगी वहां भेजा जाएगा। मरीजों की समस्या को कम करने के लिए सिंगल प्वाइंट एडमिशन सिस्टम लागू कर दिया गया है।
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मरीजों की भर्ती को लेकर लगातार समस्या हो रही थी। कोई इमरजेंसी से आ रहा था तो कहीं और से जुगाड़ बनाकर। इससे जरूरतमंद मरीजों को भर्ती में परेशानी हो रही थी। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने इस समस्या को देखते हुए सिंगल प्वाइंट एडमिशन सिस्टम लागू कर दिया है। उन्होंने डॉ.देवेंद्र शुक्ला को इस काम का प्रभारी बनाया है। अब पुरानी बिल्डिंग के प्रवेशद्वार पर ही एडमिशन प्वाइंट बना दिया गया है। जिससे मरीज को एक ही जगह से भर्ती मिले। उसे भटकना न पड़े। यहां पर हर एक घंटे पर बेड की स्थिति अपडेट की जाएगी। जिससे लोग सीधे वहीं जाएं जहां पर उन्हें जाना चाहिए।

Exit mobile version