सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा प्रयागराज के आशाओं की कोविड19 की ट्रेनिंग में सोशल डिस्टेंशिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा प्रयागराज के अधीक्षक डा० रामगोपाल वर्मा द्वारा आहूत आशाओं की कोविड19 की ट्रेनिंग में सोशल डिस्टेंशिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। जहां एक तरफ योगी और मोदी सरकार द्वारा इस महामारी को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं,और डी०एम०भानूचंद्र गोस्वामी की निगरानी में शासन प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कहीं जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के ऊपर अनेकों कार्य सौंपकर उनसे बगैर सुरक्षा संसाधन के सुबह 8 बजे ही क्षेत्रों में दौड़ा दिया जाता है, उसके बाद उन्हें CHC पर बुलाकर दिन में 2 बजे शाम 6 बजे तक अधीक्षक द्वारा सोशल डिस्टेंशिंग की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए मीटिंग कराई जा रही है।अब सवाल उठता है कि क्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नजर में आशाओं के जीवन का कोई भी मूल्य नहीं है, यदि ऐसे में किसी भी आशा को यदि कुछ होता है तो उसकी और उसके परिवार की जिम्मेदारी कौन लेगा। ऐसे में शासन के उच्च अधिकारियों द्वारा इस प्रकरण की जांच की जाए जिससे कि आगे ऐसी पुनरावृत्ति ना हो सके।

Exit mobile version