हाईकोर्ट अधिवक्ताओं का शुरू हुआ वैक्सीनेशन

टीकाकरण के लिए फार्मेट को भरकर जमा करना होगा

हाईकोर्ट के अधिवक्‍ताओं के लिए आइसाेलेशन की भी व्‍यवस्‍था

(अनुराग शुक्ला)

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 11 मई मंगलवार से अधिवक्ताओं के वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। वैक्सीनेशन के लिए अधिवक्ताओं को रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। यहां पर वैक्सीनेशन प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 1.30 से शाम पांच बजे तक म्योर रोड बंग्लो टीवी टावर के पास में होगा।
हाईकोर्ट के निबंधक प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्रनाथ सिंह को पत्र लिखकर यह सूचना दी है। इसके लिए एक फार्मेट भी जारी किया गया है। उसे भरकर जमा करना होगा। शुरुआत में केवल हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
बार एसोसिएशन लगातार अधिवक्ताओं के वैक्सीनेशन की अलग से व्यवस्था की मांग कर रहा था। उसे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ने मंजूर कर लिया है और वैक्सीनेशन अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसके साथ आइसोलेशन की भी व्यवस्था की गयी है। जिन अधिवक्ताओं को आइसोलेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें आधार कार्ड व बार एसोसिएशन का परिचय पत्र लाना होगा।

Exit mobile version