
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विनोद रस्तोगी समिति संस्थान, प्रयागराज ने कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए लेखक, नाटककार, बाल साहित्य रचनाकार, निर्देशक, अभिनेता, नाट्य प्रस्तुतकर्ता एवं नौटंकी को पुनर्जीवित करने वाले विनोद रस्तोगी की 98वीं जयंती वेबिनार के माध्यम से फ़ेसबुक पर लाइव परिचर्चा के माध्यम से आयोजित की जिसने मुख्य वक्ता थे
वेबिनार के माध्यम से मनाई गई “विनोद रस्तोगी-5 की 98वीं जयंती
जाने-माने लेखक, निर्देशक श्री विजय पण्डित जो लखनऊ से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्री विजय पण्डित ने विनोद रस्तोगी के व्यक्तित्व के हर पहलू को छुआ और कहा कि उनके व्यक्तित्व के हर आयाम पर घंटो चर्चा हो सकती है चाहे वो उनका लेखन का क्षेत्र हो, निर्देशन हो, आकाशवाणी के नाटक प्रस्तुतकर्ता का हो या अभिनेता का हो। नौटंकी पुनर्उत्थान में रस्तोगी जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नौटंकी को समसामयिक विषयों से जोड़ा तथा इस मृतप्राय लोकनाट्य को संजीवनी प्रदान की। श्री विजय पण्डित ने आशा व्यक्त की कि विनोद रस्तोगी स्मृति संस्थान रस्तोगी जी के सपनों को अवश्य साकार करेगा। संस्थान के सचिव श्री आलोक रस्तोगी ने विनोद रस्तोगी का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया तथा अध्यक्ष श्री अभिलाष नारायण एवं उपाध्यक्ष श्री अजय मुखर्जी ने रस्तोगी जी की रचना धर्मित पर चर्चा की तथा उन रोचक पलों को याद किया जो उन्होंने रस्तोगी जी के साथ बिताए। कार्यक्रम में विनोद रस्तोगी पर शुभम वर्मा द्वारा तैयार की गई एक वीडियो क्लिप भी दिखाई गई एवं तकनीकी सहायता प्रदान की रजत कुशवाहा ने।अंत में श्री अभिलाष नारायण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।