
उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे सेलिब्रेट किया।
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। आज अस्पताल में इलाज के दौरान अगर कोई हमारी केयर करता है तो नर्स होती हैं । डॉक्टर भले ही इलाज करते हैं । लेकिन देखभाल सिर्फ नर्सेज करती हैं । नर्सेज मरीजों को दवा के साथ-साथ उन को हिम्मत भी देती हैं। जिससे कि मरीज जल्द से जल्द ठीक हो जाता है। आज अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे उत्तर मध्य रेलवे हॉस्पिटल में कुशल साहू ने टीकाकरण के बाद सभी नर्सों को चॉकलेट वितरित कर उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर विनय कुमार साहू ने नर्सों की हौसला अफजाई की और कहा कि इस कोरोना के दौर में भी नर से न सिर्फ अपनी सेवाएं दे रही हैं । जो कि काबिले तारीफ है । आज के अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे के अवसर पर निशा कुमुद रंजना सुमन रीता और सुगंधा आदि लोग मौजूद रहे।