अपहरण व बलात्कार मुकदमे का वाँछित अपराधी गिरफ्तार

कौंधोयारा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कौंधियारा थानाध्यक्ष ने थाने पर नियुक्ति अन्य पुलिस फोर्स की मदत से अपहरण व बलात्कार के मुकदमे में वाँछित बाल बालअपचारी आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही के बाद न्यायालय भेजा। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर वाँछित अपराधियो की गिरफ्तारी करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधीकारी बारा अवधेश कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन में मंगलवार थानाध्यक्ष कौंधियारा प्रिन्स दीक्षित वरिष्ठ उप निरीक्षक नविन कुमार सिंह एवं अन्य हमराही पुलिस द्वारा मुकदमा 79/2021से सम्बन्धित वाँछित बाल अपचारी रामु (काल्पनिक नाम)थाना कौंधियारा प्रयागराज को हिरासत में लिया गया पुलिस के अनुशार गिरफ्तार आरोपी को थाने पर ले आये जहाँ सम्बन्धित कागजी कार्यवाही पूरा कर उसे न्यायालय भेजा।

Exit mobile version