प्रयागराज वासियों से महापौर अभिलाषा गुप्ता ने की अपील

टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा संख्या में कराए। टीकाकरण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर ने प्रयागराज की जनता से अपील की मै अभिलाषा गुप्ता “नंदी” महापौर प्रयागराज समस्त प्रयाराज वासियों से अपील करती हूं कि टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा संख्या में कराए। टीकाकरण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
संक्रमण के मौजूदा दौर में हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि केंद्र व राज्य शासन के मापदंडों का गंभीरता के साथ पालन करें। स्वजनों के साथ पास के केंद्र में पहुंचें व टीकाकरण कराएं। टीका आपका सुरक्षा घेरा है। बिना संशय के यह काम अवश्य करें,ताकि हम और हमारा समाज सुरक्षित रह सके। आपका जीवन हम सभी के लिए अनमोल है,हमारे युवा वर्ग जिनकी रास्ट्र के प्रति महवपूर्ण जिम्मेदारी है कि वह टीकाकरण में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें,व्यर्थ की अफवाहों पर ध्यान देने के बजायअपने चिकित्सक और विज्ञानियों पर भरोसा कर मनोबल बढ़ाएं। अपने तथा अपनो की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Exit mobile version