सड़कों पर बेवजह घूमने वाले पर चलेगा डंडा- इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोहड़ार बाजार में कोविड-19 लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए, इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी व कोहड़ार चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ कोहड़ार बाजार में फ्लैग मार्च किया,इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाते रहे, इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर कोविड-19 व लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए बुधवार की शाम कोहड़ार बाजार में व्यापारियों के साथ भी फ्लैग मार्च किया गया,और दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया गया है कि दुकान पर भीड़ न लगाए व शासन द्वारा गाइडलाइन का पालन करें,अन्यथा गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी कोहड़ार चौकी प्रभारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि मास्क नहीं लगाने वाले दुकानदारों व राहगीरों से लगातार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है,और कोहड़ार चौकी क्षेत्र इलाके में बखूबी लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है।

Exit mobile version