प्रयागराज खादी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने एसआरएन अस्पताल का किया निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इस कोरोना महामारी में चाहे सरकार हो या फिर प्रशासन पूरी तत्परता के साथ काम करने का प्रयास कर रहा है आज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंच कर कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण किया साथ ही डेढ़ सौ मॉनिटर अस्पताल को सौपे इसके पहले सौ मॉनिटर स्वरूप रानी अस्पताल को दिए जा चुके हैं सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि अब जितने भी नए वार्ड बनेंगे उसमें ऑक्सीजन के साथ साथ सभी बेडो पर मॉनिटर भी लगने की व्यवस्था होगी जिससे मरीजों के इलाज में सहूलियत हो सके। ब्लैक फंगस संक्रमण के बारे में पूछने पर सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि डॉक्टर की टीम उस पर काम कर रही है और पूरी तरीके से उसका ध्यान रखा जा रहा है जो भी मरीज ब्लैक फंगस से संक्रमित मिलेंगे उनका भी पूरा इलाज मेडिकल टीम द्वारा किया जाएगा ।

Exit mobile version