अंतर्राष्ट्रीय कलाप्रदर्शनी में कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को अंतरराष्ट्रीय कला-रत्नम् अवार्ड

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)प्रयागराज के गौरव तथा प्रयाग-रत्न अवॉर्ड प्राप्त अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि- कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को अब अंतरराष्ट्रीय कला-रत्नम् अवार्ड से नवाजा गया है।कला-रत्नम् फाउंडेशन आफ आर्ट सोसाइटी इंडिया की 30 मार्च से 10 मई तक चली विराट अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में रसिया, स्पेन, जर्मनी, इटली,यूके, यूएई, आस्ट्रेलिया सहित कुल 34 देशों के 624 कलाकारों के भव्य चित्र प्रदर्शित थे। रवीन्द्र कुशवाहा के महत्वपूर्ण चित्र-कृति किसान का दर्द को अंतरराष्ट्रीय कला-रत्नम् अवार्ड प्रदान करते हुए संस्था के अध्यक्ष कुलदीप वर्मा तथा उपाध्यक्ष श्रीमती नीरज वर्मा ने बताया कि रवीन्द्र कुशवाहा के भावपूर्ण चित्र में चीखते हुए किसान के दर्द को सबने महसूस किया है । संस्था के मैनेजर सुरेंद्र कुमार व सचिव कृष्ण शंकर तथा जूरी ने किसानों के अभावपूर्ण जीवन तथा आत्महत्या जैसे अति संवेदनात्मक भाव के दर्द को दिखाने वाली कृति को अंतरराष्ट्रीय कलारत्नम् अवार्ड के लिए चुना । रवीन्द्र कुशवाहा ने यह अवार्ड देश केअन्नदाता किसानों को समर्पित किया है और संस्था को इस अन्तरराष्ट्रीय सम्मान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Exit mobile version