शराब दुकानों की तर्ज पर अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने को मिले मंजूरी-अजय शर्मा

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में शराब,बीयर की दुकानों के खुलने के समय को लेकर व्यापारियों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खोलने के समय में सरकारी छूट मिलनी चाहिए।लाकडाउन में लोगों की कमाई का जरिया खत्म हो गया आम आदमी की कमर पूरी तरह से टूटी चुकी है। सरकारी तंत्र की नाकामी की वजह से मनमाने तरीके से चीज़ों की जो काला बाजारी की जा रही है वो किसी से बिल्कुल भी छिपी नहीं है। गरीबों की मेहनत की कमाई अगर जो लोग शराब बीयर में खर्च कर देंगे उसके बाद हिंसा में बढ़ोतरी होगी, महिलाओं के उत्पीड़न में बढ़ोत्तरी होगी। अगर आम आदमी लाकडाउन में कमाएगा नहीं तो खर्च कैसे करेगा, ले देकर घर में रखे बचत के पैसों से जो घर का खर्चा चलाने के लिए रखा रहेगा उसी को ले देकर लोग खर्च करेंगे। इसके अलावा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने के समय में छूट दी जाए।

Exit mobile version