
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देश में लगातार दो वर्षों में आज अक्षय तृतीया के मौके पर देश भर में सोने और सोने से बनी ज्वेलरी का कारोबार लगभग न के बराबर हुआ !
लॉक डाउन की वजह से नहीं हो सका लगभग 10 हजार करोड़ का सोने का कारोबार
एक अनुमान के अनुसार आज देश भर में लॉक डाउन के कारण
लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का सोने और ज्वेलरी का व्यापार नहीं हो सका ! पिछले साल भी लॉक डाउन के चलते अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी व्यापारी कोई ख़ास कारोबार नहीं कर पाए थे । देश के अधिकतर राज्यों में लॉक डाउन है और अन्य राज्यों में कोरोना की बंदिशों के कारण तथा जिन राज्यों में भी बाजार खुले थे , वहां कोरोना के भय के कारण ग्राहक ही नहीं आये ! इसलिए आज देश भर के सोना-चांदी एवं ज्वेलरी के व्यापारी बेहद निराश और मायूस रहे ! देश भर में लगभग 4 लाख सोने एवं ज्वेलरी व्यापारी है ! प्रदेश उपाध्यक्ष विभु अग्रवाल ने कहाकि पौराणिक हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया को हर शुभ और मांगलिक कार्यों को करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है ! इस दिन शुभ फल की प्राप्ति के लिए सोने की वस्तुएं खरीदने का चलन सदियों से हैं और अगर सोना खरीदना संभव न हो तो लोग अपनी क्षमतानुसार किसी अन्य धातु से बनी चीज भी खरीद सकते हैं ! वर्ष में केवल अक्षय तृतीया को सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि मे होते हैं अतः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है सम्पूर्ण भारत वर्ष में विशेष कर दक्षिण भारत मे लोग से ज्वैलरी, बुलियन और सिक्को के रूप में सोना खरीदते हैं साथ ही इस दिन क्योंकि शादी विवाह भी बड़ी मात्रा में होते हैं इसलिए भी आज के दिन सोने की खरीदारी की जाती है। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गोयल ने बताया की देश के अधिकांश हिस्से में लॉक डाउन के चलते सोने एवं ज्वेलरी व्यापारियों की दुकाने और मार्किट पूरे तौर पर बंद रहीं जिसके कारण आज देश भर में सोने और ज्वेलरी का लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का व्यापार हो नहीं पाया । गोयल ने कहा है कि देश में धनतेरस के बाद अक्षय तृतीया दूसरा सबसे ज्यादा सोने की खरीद वाला त्योहार माना जाता है। किन्तु कोरोना की वजह से लगातार दूसरे वर्ष अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद में लगभग न के बराबर हुई !ज्वेलरी कारोबारी विवेक रस्तोगी एवम आशीष केसरी ने कहा कि 2019 में देश में सिर्फ अक्षय तृतीया पर ही सोने एवं ज्वेलरी का व्यापार लगभग 10 हजार करोड़ रुपये हुआ था और उस वक्त सोने का भाव लगभग 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था किन्तु 2020 में अक्षय तृतीया पर मई माह में लॉक डाउन की वजह से देश में केवल लगभग 980 करोड़ रुपये का सोने का व्यापार हुआ जब सोने का भाव लगभग 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम था ! आज जब देश में सोने का भाव लगभग 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है तब लगभग 20 टन सोने का व्यापार आज नहीं हो पाया ! व्यापारियों की चिंता इस बात को लेकर के है की कोरोना से उपजी परिस्थियाँ कब सामान्य होंगी और कब व्यापार खुलेगा और फिर न जाने कितना समय लगेगा व्यापार को व्यवस्थित करने में ! एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ ज्वेलरी ट्रेड में ही प्रयागराज में अक्षय तृतीया पर 75-100 करोड़ के बीच का कारोबार होता है। चूंकि इस वर्ष ईद भी है तो अनुमानतः 50 करोड़ का अतिरिक्त कारोबार और होता। अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ मुहूर्त होता है तो घर, कार, इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रिकल की खरीदी में भी लोग रुचि लेते हैं।