
( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में आयोजित विश्वविद्यालय, मीरापुर एवं राजरूपपुर मंडल की वर्चुअल बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य जी ने कार्यकर्ताओं के द्वारा इस संक्रमण के दौर में लोगों की सेवा किए जाने को लेकर सराहना व्यक्त किया और कहा कि हमें सेवा ही संगठन है।
देश के लघु एवं सीमांत किसानों के लिए वरदान है पीएम किसान सम्मान योजना गणेश केसरवानी
कि मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंदों को हर प्रकार से सेवा का कार्य करना है इस अवसर पर उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के किसानों को आठवीं किस्त का सौगात दिए जाने पर देश के किसानों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार जताते हुए आगे कहा कि इस योजना के अंतर्गत आज देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 20,667 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर किया। जो देश के लघु एवं सीमांत किसानों के जीवन में नई ऊर्जा भरने का कार्य करेगी बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना देश के लघु एवं सीमांत किसानो के लिए वरदान सिद्ध हो रही है इस निधि के द्वारा छोटे किसानों को अपनी फसलों के उत्पादन लिए अब तक जो साहूकारों एवं बैंकों से ऋण लेता था उस ऋण से उसे मुक्ति मिली है और वह बड़ी आत्मनिर्भरता के साथ जैविक खेती पर बल देते हुए अपनी फसल उत्पादन कर रहा है और आने वाली नई पीढ़ी को जैविक खेती करने के लिए प्रेरणा दे रहा है वास्तव में इस योजना के अंतर्गत देश का किसान आत्मनिर्भर भारत की नीँंव को और मजबूत कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई को बेणीेमाधव ,चौक, एवं प्रीतम नगर मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी महापौर अभिलाषा गुप्ता रमेश पासी देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी बृजेश मिश्रा नरेश कुंद्रा अनिल केसरवानी ज्ञानेंद्र मिश्रा संजय कुशवाहा रणविजय सिंह अभिषेक ठाकुर राजेंद्र कुशवाहा गया प्रसाद निषाद बाली शंकर त्रिपाठी विवेक गौड़ श्याम प्रकाश पांडे एवं महानगर मंडल के सभी पदाधिकारी पार्षद गण आदि उपस्थित रहे