प्रयागवाल युवा वाहिनी प्रयाग के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम की जयन्ती मनायी

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागवाल युवा वाहिनी प्रयाग के पदाधिकारियों के ओर से वर्चुअल बैठक करके मनाई गई भगवान परशुराम की जयन्ती. मृत्युंजय मंत्र का जप करके महामारी के शांति के लिये किया गया.भगवान से प्रार्थना.
युवा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की स्थानिय संस्था प्रयागवाल युवा वाहिनी की ओर से संस्था के संयोजन वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. श्रवण कुमार शर्मा के नेतृत्व में वाहिनी के पदाधिकारियों के सहित प्रयागवाल समाज के युवा तीर्थ पुरोहितों ने वर्चुअल बैठक करके भगवान नारायण के छठें अवतार विप्र शिरोमणि भगवान श्री परशुराम जी की जन्मजयंती मनायी. देश में व्याप्त वैश्विक महमारी से छुटकारा हेतु बैठक में शामिल सभी युवा तीर्थ पुरोहितों ने महामृत्युंजय मंत्र का जप करके भगवान देवाधिदेव महादेव शंकर जी. एवं मां भगवती से प्रार्थना की. बैठक में शामिल युवा वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैध ने कहा कि भगवान परशुराम जी हमारे आदर्श और पूर्वज हैं।

मृत्युंजय मंत्र का जप करके महामारी के शांति के लिये किया भगवान से प्रार्थना

उनके पदचिन्हों को उनके जीवनी को समझकर अगर विप्र समाज उसका आत्मसात करें तो निश्चितरूप से विप्र समाज पुनः संस्कार. आत्म सम्मान. कर्मनिष्ठ. दृढ़ संकल्प से स्वयं और संसार को सुखी रखने में सक्षम हो जाता है | देश में व्याप्त वैश्विक महामारी को ध्यान में रखकर जनकल्याण हेतु तत्पर रहने की अपील की. संयोजक श्रवण कुमार शर्मा ने वर्चुअल बैठक में कहा कि देश में फैले महामारी में देश के लाखों नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी. इस दौरान तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज में कई लोग दिवंगत हुए. उन सभी पुण्य आत्माओं की सद्गति और फैले महामारी से राहत और जनकल्याण के लिये भगवान महामृत्युंजय मंत्र का जप 108 बार जप करने की शुरुआत अपने आवास पर दीप प्रज्ज्वलित करके की सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने आवासों पर दीप प्रज्ज्वलित करके पाठ को प्रारंभ किया. जप के पश्चात सभी तीर्थ पुरोहितों ने भगवान नारायण के छठें अवतार श्री परशुराम जी श्री वेणीमाधव एवं श्री त्रिवेणी जी से महामारी से सर्वजन सुखाय की मंगलमय कामना की. बैठक मे महामंत्री चन्दन तिवारी. रजनीश तिवारी. श्याम बिहारी शुक्ल. विजय मिश्रा. असीम भारद्वाज. बलराम शर्मा. राजन शर्मा. विजय भारद्वाज. अनिल मिश्रा. गोपाल जी पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं युवा तीर्थ पुरोहितों ने वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया |

Exit mobile version