इलाहाबाद में इजराइल के जुल्म के खिलाफ इजराइल के झंडे को जलाकर किया विरोध

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज बहादुरगंज में जुमे की नमाज घरों में पढ़ के सोशल डिस्टिक व चेहरे पर मास्क लगाकर फिलिस्तीन के समर्थन में इजराइल के झंडे को आग लगाकर विरोध दर्ज कराया कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहां
हमे फिलिस्तीन से इसलिए मोहब्बत है क्योंकि हमारे नबियों का मसकन और नबियों की सरजमी है ये। यरूशलम और अल-अक्सा मस्जिद में नमाज पढ़ रहे हज़ारों लोगों को गोली व बमों से घायल करने के बाद इज़राइल ने गाज़ा में हवाई हमले के जरिये कत्लेआम मचाना शुरू कर दिया है। इस बर्बर हमले में अभी तक सैकड़ों मासूम बच्चे औरतें आम नागरिकों की जान जा चुकी है। भारत और पूरी दुनिया के इंसाफ फिलिस्तीनी ओं के साथ खड़े हो।
बच्चों और फिलिस्तीन की आम जनता के साथ हो रहे इस नरसंहार को कभी माफ़ नहीं किया जा सकता।

Exit mobile version