सप्ताह में तीन दिन गोरखपुर की उड़ान

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइटें लगातार घट रही हैं। यात्रियों की कम संख्या की वजह से फ्लाइट को निरस्त किया जाना जारी है।

अब कम यात्रियों की आवाजाही की वजह से निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज- गोरखपुर उड़ान को सप्ताह में महज तीन दिन कर दिया है।

अभी तक यह विमान हर रोज संचालित हो रहा था। हालांकि इसके आगमन-प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गोरखपुर विमान का संचालन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होगा।

इंडिगो की ओर से इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज एयरपोर्ट में शुक्रवार को 5 फ्लाइट निरस्त रही।

इस दौरान पुणे, बंगलूरू, भोपाल, मुंबई फ्लाइट का ही संचालन हुआ, जबकि इंडिगो की भुवनेश्वर, रायपुर, देहरादून, दिल्ली और एलाइंस एयर की दिल्ली फ्लाइट निरस्त रही।

Exit mobile version