भगवान वेणी माधव का चंदन सिंगार व चरण दर्शन का कार्यक्रम संपन्न

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान वेणी माधव का चंदन सिंगार व चरण दर्शन का कार्यक्रम संपन्न ।दारागंज स्थित भगवान बेनी माधव का आज अक्षय तृतीया के अवसर पर चंदन सिंगार हुआ सर्वप्रथम मंदिर की व्यवस्थापिका डॉ वैभव गिरी के, निर्देशन में और पुजारी सर्वदा तिवारी, माघवेंद्र के देखरेख में भगवान का अभिषेक पूजन अर्चन हुआ ,तत्पश्चात दिन में भगवान का चंदन लेपन का कार्य संपन्न हुआ।

सायंकाल 5:00 बजे भक्तों को भगवान का चरण दर्शन कराया गया कोविड-19 के दिशा के अनुरूप मंदिर के बाहर से ही भक्तजनों ने दर्शन किया।

चरण दर्शन का कार्यक्रम जो वर्ष में एक बार आज ही के दिन होता है। रात्रि 8:00 बजे भव्य महाआरती के साथ भजन कीर्तन के पश्चात आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Exit mobile version