कोरोना काल में झोलाछाप डॉक्टरों की बल्ले बल्ले, कोविड-19 जांच कराए बिना लोगों का कर रहे हैं इलाज

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना संक्रमण से परेशान है और जिला प्रशासन द्वारा भी इसको रोकने का प्रयास किया जा रहा है वही कोराव, मांडा सुरमा दलापुर कुर्की कला शिकरा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर संक्रमण फैलाने का काम कर रहे हैं ।

बिना कोविड-19 जांच कराए बिना लोगों का बेहिचक सर्दी खांसी जुकाम का इलाज कर रहे हैं । एक तरह का लीजिए की इन गांव के भोले भाले लोगों के सेहत के साथ पैसों की लालच में झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है ।

क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा कोरोना काल में भी खूब चल रहा है। लोग इनका विरोध करने की जगह इलाज करा रहे हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों में ही सक्रिय है और अब अपनी दुकानदारी जमा ली है और यह झोलाछाप डॉक्टर कोरोना की चेन को बढ़ा सकते हैं।

बिना डिग्री डिप्लोमा के ही लोगों का इलाज कर उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। कोरोना जैसी बीमारी के समय भी यह बाज नहीं आ रहे हैं। यह न तो अपनी सुरक्षा कर रहे हैं और न ही इलाज कराने वाले लोगों की।

इलाज करते समय सावधानी भी नहीं बरती जा रही है और सर्दी, जुखाम के मरीज को देखने के बाद यह दूसरे मरीजों का इलाज करना शुरू कर देते हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई न करने से इनके हौसले और बुलंद हो गए है अगर समय रहते जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं करता तो आगे यह झोलाछाप डॉक्टर जिला प्रशासन को और मुसीबत में डाल सकते हैं क्योंकि शहर के साथ अब गांव में भी कोरोना संक्रमण अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है फिर जिला प्रशासन को इसको रोक पाना शायद असंभव ही होगा।

Exit mobile version