हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रीवांस सेल गठित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना के बढ़ते मामलों और आमजन की समस्याओं पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने ग्रीवांस कमेटी गठित की है। यह कमेटी ऐसे मामलों की निगरानी करेगी। कमेटी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ‘आईट्रिपलसी में बैठेगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी समस्या क्षेत्र के एसडीएम को देंगे। एसडीएम कमेटी तक समस्याओं को पहुंचाएंगे।

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की ओर से गठित कमेटी में जनपद न्यायाधीश की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से मानसिक रोग विभाग के प्रो.विनीत सिंह और डीएम की ओर से सीआरओ भानु प्रताप को नामित किया गया है। कमेटी की हर दिन की आख्या हाईकोर्ट को भेजी जाएगी। इसकी बैठक होगी। कमेटी के सामने कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर जाएगा। जिसका निस्तारण कराया जाएगा।

Exit mobile version