चॉकलेटी बॉय विक्की सिंह व अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना

चॉकलेटी बॉय विक्की सिंह व अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना

“गंगा नहईले से धोवा जाला का ” मचा रहा है धूम

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी संगीत जगत में अपनी बेमिसाल गायकी से धमाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर विक्की सिंह व अंतरा सिंह का नया मस्ती भरा गाना रोज रिकॉर्ड भोजपुरी चैनल के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को बहुत ही मस्ती भरे अंदाज में विक्की सिंह व अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है, जोकि मस्ती से भरपूर है और वह मस्ती गाने के वीडियो में भी देखने को मिल रही है। इस मस्ती सांग “गँगा नहईले से धोवा जाला का” को रिलीज होते ही अच्छे खासे व्यूज मिल रहे हैं। यह गाना काफी धूम मचा रहा है । रोज़ रेकॉर्ड की प्रस्तुत “गंगा नहईले से धोवा जाला का” गाना में विक्की सिंह एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। इस गाने को विक्की सिंह व अंतरा सिंह प्रियंका ने बड़ी सुरीली आवाज में गाया है जिसमे भोजपुरी लोक गीत की खुशबू रची बसी हुई है। इस लोकगीत के बोल को लिखा है सीपुल सिंह ने। मधुर संगीत दिया है संगीतकार जयगुरु देवा ने। जबकि परिकल्पना नैन मौर्या की है। यह गाना संगीतप्रेमियों को मजा दे रहा है। दर्शक इस गाने का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
गंगा नहइलेसे धोवा जाला का ” जैसा कि गाने का टाइटल है। इस लोकगीत में पति व पत्नी का नोक झोंक व प्यार दिखाई हैं वह अपने पति को नहीहर की की बात बताती है ।कि नहीहर में मेरा कोई लभर नही था । मैं आप से सच कह रही हूं। आजकल घरों में शादी बारात के गाने खूब बज रहे हैं ऐसे में विक्की व अंतरा का यह लोकगीत लगन के माहौल के लिए एक परफेक्ट सांग है। प्यार करते हैं, उनके दिल मे उसके लिए क्या फीलिंग्स हैं वो तमाम भावनाओं को इस गीत में पेश करते हैं। विककी सिंह की आवाज़ में तो जादू है ही तथा अपनी अदायगी से भी वो दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

Exit mobile version