
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद प्रयागराज द्वारा ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन दिया गया । प्रांतीय संगठन मंत्री जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी ने कहा कि महामारी की वजह से कारोबार बंद है । ऐसे में बिजली का बिल किराया टैक्स वेतन कहां से चुकता करेगा
व्यापारी इसीलिए प्रदेश सरकार को बिजली का बिल माफ करने के साथ टैक्स में राहत की घोषणा करनी चाहिए। श्री केसरवानी ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में व्यापारी ने बहुत कुछ खोया है आज व्यापार मंडल की प्रयागराज जिला एंव महानगर इकाई द्वारा मुख्यमंत्री को व्यापारी वर्ग को राहत देने हेतु ज्ञापन भेजा गया है । और उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही यह ज्ञापन की तर्ज पर आदेश जारी करेंगे और व्यापारी वर्ग को राहत देगें । व्यापारी सदैव देश हित में सबसे पहले साथ खड़ा रहता है ।और लाकडाॅउन में भी व्यापारी वर्ग सेवा भाव से लोगों की सेवा कर रहा है जिसमें शासन प्रशासन का साथ दे रहा है । महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा कि १२ मई कोभी मुख्यमंत्री जी को कोरोना मृतक व्यापारियों को मुवायजा देने के संबंध में ज्ञापन दिया था जिसमें कोरोना से मृत्यु होने पर 10 लाख रूपए मुवायजा मिलने एंव आपंजीकृत व्यापारी जैसे ठेले पटरी व फुटकर पर व्यापार करने वाले व्यापारियों को ₹२लाख मुआवजा की मांग की गई थी जिला महामंत्री धर्मेंद जायसवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनन्त भारतीय ने कहा कि व्यापार मंडल हर छोटी छोटी सी बातों का ध्यान व्यापारी हित में शासन एंव प्रशासन को करा रहा है और जितना हो सके व्यापारी वर्ग को राहत दिलाने के लिए प्रयासरत है । गंगापार अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता एंव जमुनापार अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश केसरी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन में मुख्य मांग के रूप से 10 किलो वाट तक के दुकानदार व्यापारी शोरूम पर बिजली की न्यूनतम फिक्स उपचार में छह माह की पूर्व छूट प्रदान की जाए। जिससे सभी व्यापारी किसी ना किसी रूप में लाभान्वित हो सकेंगे एवं बैंकों से लिए गए वाहनों एवं उनका कमर्शियल लोगों पर किस्ते देने की सीमा 6 माह के लिए बढ़ाई जाए तथा इस अवधि को ब्याज में छूट दी जाए । ज्ञापन हस्ताक्षर करने वालों में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, मगर महामंत्री अनूप वर्मा, सैफ अहमद ,अखिलेश मिश्रा, चंदन सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, सुरेश चौरसिया, वीरेंद्र सिंह, विनोद केसरवानी, रामबाबू केसरवानी, अखिल केसरवानी, राजेश गुप्ता, संतोष केसरवानी, मनोज अग्रहरि, संजय गुप्ता, निखिल केसरवानी, नदीम इकतकाम, रमेश गुप्ता, लक्ष्मी केसरी, आनंद कुमार गुप्ता, अशोक केसरवानी, बसंत लाल केशरवानी, अनुज केसरवानी, मोहम्मद आसिफ, बृजेश चौरसिया, निखिल पांडे, बादल केसरवानी, आदि पदाधिकारी ने बधाई दिया।