
प्रयागराज फाउंडेशन ने आज ऑनलाइन वर्चुअल शोक सभा का आयोजन करके डॉ के के अग्रवाल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देश के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ एवं कंफेडरेशन आफ मेडिकल एसोसिएशन इन एशिया एंड ओसेनिया व हार्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष तथा ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे पद्मश्री अवार्ड प्राप्त डॉक्टर केके अग्रवाल की गत 17 मई को एम्स में कोरोना से मृत्यु हो जाने पर प्रयागराज फाउंडेशन ने आज ऑनलाइन वर्चुअल शोक सभा का आयोजन करके डॉ के के अग्रवाल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया और ईश्वर से उन को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की उल्लेखनीय है कि डॉ के के अग्रवाल सदैव चिकित्सा के क्षेत्र में गरीबों के लिए भी बढ़-चढ़ कर कार्य करते रहे I कोविड-19 महामारी के दौरान विगत 1 वर्ष से वह लगातार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर और प्रत्यक्ष रूप से लगभग 10 करोड़ लोगों को चिकित्सा की सलाह और यथासंभव सुविधाएं मुहैया करा चुके हैI वह प्रतिवर्ष दिल्ली में स्वास्थ्य मेला का विशाल आयोजन करते थे I उल्लेखनीय है कि प्रयागराज फाउंडेशन की पहल पर ही वह कुंभ स्नान करने प्रयागराज भी आए थे और उन्ही के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रयागराज फाउंडेशन द्वारा 2016 में यमुना पार के मांडा क्षेत्र में तीन दिवसीय उर्मिल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था जहां हज़ारों लोगों को विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की गई थी I आज डॉक्टर केके अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक नेता योगेश शुक्ला ने किया I उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. अग्रवाल के निधन से भारत के चिकित्सा क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है । वह मूलत: एलोपैथी के डॉक्टर थे किंतु वह समान रूप से आयुर्वेद, होम्योपैथ, प्राकृतिक एवं योग पर आधारित चिकित्सा के भी पुरजोर हिमायती थे। ऐसा व्यक्तित्व किसी एक चिकित्सक के अंदर होना आज के समय में दुर्लभ है I
इस अवसर पर प्रयागराज फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक शेखर पांडेय, आशुतोष शेखर शुक्ला, आनंद शेखर,वरिष्ठ पत्रकार प्रतिभा शुक्ला पर्यावरणविद अभय मिश्रा, कालेश्वर मिश्रा राकेश शुक्ला, दत्तात्रेय पांडेय ,कैप्टन मुकेश सिंह, प्रतिमा मिश्रा,रेनू सिंह सौरभ मालवीय, सचिन कुशवाहा, डॉ. एन. पी. सिंह, कृष्ण गोपाल पांडे, हरि मोहन, आदि ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया I शशांक शेखर पांडे ने कहा कि वह जब भी किसी कार्य से दिल्ली जाते थे तो एक बार डॉक्टर केके अग्रवाल से अवश्य भेंट करते थे वह बहुत ही सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे I इस अवसर पर प्रयागराज फाउंडेशन ने पद्मश्री अवार्ड प्राप्त Dr. के. के. अग्रवाल जी के प्रयाग कुम्भ में आगमन एवं संगम स्नान करने की कुछ यादगार तस्वीर भी जारी किया है I