
इलाहाबाद। मण्डलीय समीक्षा बैठक 27 अप्रैल 2018 को होगी। संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया है कि मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक 27 अप्रैल 2018 को आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में आहूत की गई है। जिसमें राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की जायेगी।
इसी तरह संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक दिनांक 27 अप्रैल 2018 को होगी परिवहन प्राधिकरण, सचिव ने बताया है कि संभागीय परिवहन प्राधिकरण, की आगामी बैठक दिनांक 27 अप्रैल 2018 को सायं 04ः00 बजे से आयुक्त कार्यालय में आहूत की गई है।