
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष कादिर भाई ने अपनी सभी इकाइयों के साथ गुरुवार हुई वर्चुअल बैठक में सभी व्यापारिओं ने भारत सरकार की वित्त मन्त्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से यह मांग की कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण प्रयागराज समेत समस्त भारतवर्ष में उद्योग व व्यापार बुरी तरह प्रभावित हैं। व्यापारी व उद्यमी पिछले लॉकडाउन के बुरे प्रभाव से उभर नहीं पाया था, इतने में दूसरी लहर ने अत्यंत विनाशकारी रूप ले लिया है । हमने बड़ी संख्या में अपने व्यापारिओ साथियों को भी इस महामारी में खो दिया है ,ऐसे में जीवन व जीविका को एक साथ बचाना मुश्किल काम हो गया है । सभी व्यापारियों के यहॉ परिवार में, स्टाफ में व एडवोकेट, चार्टेट एकाउंटेंट में से कोई ना कोई व्यक्ति कोविड-19 से पीड़ित है । सरकार के भारी प्रयासों के बावजूद हिन्दुस्तान में बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन कोविड-19 से काल के ग्रास में समा रहे हैं। आपदा से बचने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकारें अपना-अपना प्रयास युद्ध स्तर पर कर रहीं हैं । परन्तु पिछले वर्ष से लगाये जा रहे लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हो रहे उद्योग व व्यापार को बचाने के लिए आपसे निम्नानुसार अनुरोध है कि –
1. कोविड-19 के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी बैंकों की किस्तों जमा करने का समय 31 अगस्त 2021 तक बढ़ाया जायें।
2. प्रत्येक इण्डस्ट्रीज व व्यापारी को उसके सालाना टर्न ओवर का 20 प्रतिशत अनुदान दिया जाये, जिससे वह अपनी व्यापार व इण्डस्ट्री को सम्भाल सके।
3. कोविड-19 के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बैंकों के सभी प्रकार के खातो को 31-03-2022 तक एन0पी0ए0 न किया जाए।
4. कोविड-19 के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए फरवरी-2021 से अगस्त-2021 तक के सभी प्रकार के औद्योगिक, वाणिज्यक व घरेलू ऋणों का ब्याज माफ किया जाये।
5. भारत सरकार द्वारा पिछले साल करे गए ऋण पुनर्गठन हुए खातो को इस बार पुनर्गठन सुविधा पर रोक लगा दी है। बाजार की दशा को देखते हुए सभी प्रकार के खातेदारो को ऋण पुनर्गठन की सुविधा दी जाए । बैठक में मुख्य से जिलाध्यक्ष कादिर भाई , विजय मिश्रा , अनिल दूबे , सतीश केसरवानी , महामंत्री शिवशंकर सिंह , उपाध्यक्ष नरेन्द्र खेड़ा मान्टू , मीडिया प्रभारी हिमांशु निक्की केसरवानी , वरिष्ठ पार्षद शहर पश्चिमी महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह , अटाला अध्यक्ष फय्याज अहमद ,धनजंय सिंह, आनंद अग्रवाल , राम जी केसरवानी , नरेश कुंद्रा , प्रदीप केसरवानी ,दिनेश सिंह , सरदार अमरजीत सिंह , सुरेश गुप्ता , राजेश गुप्ता , सोनू साहू ,संजय गुप्ता , संजय गुप्ता अतुल केसरवानी , अनिल कुशवाहा ,सरदार दिलजीत सिंह,धर्मेंद्र केसरवानी ,अकबर अटाला ,अमरीश खुराना , शानू यादव , सोएब अख़लाक़ , अरशद मेडिकल , सुभाष केसरवानी , शाहिद शगुन , राकेश जयसवाल , सुरेन्द्र सिंह , अमित साहू , मो० आमिर समेत बड़ी संख्या व्यापारिओ उपस्थित रहे है ।