कंटोनमेट जोन से मुक्त हो कटरा बाजार – अनुग्रह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पूर्व विधायक एंव उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कटरा बाजार को कंटोनमेट जोन से मुक्त किये जाने की वकालत की है । उन्होनें जिलाधिकारी भानू चंद्र गोस्वामी से इस बावत भेंट कर क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं व दिक्कतों से अवगत कराया । बताया कि प्रशासन ने 17 अप्रेल से कंटोनमेट जोन घोषित कर इलाके को सील कर दिया था । एक माह से अधिक समय से सील होने से व्यापारियों के अनेक परिवार भीषण आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। पटरी दुकानदारों के सामने खाने की मुसीबत पैदा हो गयी है ।अधिकांश के प्रतिष्ठान और आवास एक होने के कारण उन्हें पुलिस और प्रशासन की मार अलग झेलनी पड़ रही है । डीएम ने शीघ्र ही उन्हें इलाके को मुक्त कराने का आश्वासन दिया । कहा कि कोविड संक्रमण व्यापक मात्रा में केस मिलने से कदम उठाना पड़ा ।एआइसीसी सदस्य रामयज्ञ दिवेदी, किशोर वार्ष्णेय, सुभाष पांडेय, हरिकेश त्रिपाठी, भारत भूषण, देवी पांडेय, राजेश राकेश, प्रेम जी अग्रवाल, शादाब अहमद, ज्ञानेन्द्र गुप्ता, नसीम आदि मौजूद थे ।

Exit mobile version