
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं ट्री क्रेज फाउंडेशन के तत्वावधान में गंगा प्रतियोगिता 2021 के प्रति लोगो का उत्साह देखते हुए, हजारों प्रतियोगियों के पिछले कुछ दिनों में इस में प्रतिभाग किए जाने के फलस्वरूप और कोरोना जैसे महामारी में आ रही परेशानियों को देखते हुये,सभी भाइयों और बहनों को एक और मौका दिया जा रहा जो अभी तक इस प्रश्नोत्तरी से नहीं जुड़ पाए हैं।
क्वेस्ट में भाग लेने के लिए सभी का हौसला और लगन को देखते हुए गंगा क्वेस्ट की अंतिम तिथि 29 मई 2021 कर दी गई है,जिससे विभिन्न वर्ग और प्रांतों के लोग इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके,प्रयागराज में राजेश शर्मा संयोजक नमामि गंगे (गंगा विचार मंच) ने बच्चे एवं बुजुर्गों को इस रोचक प्रतियोगिता में फिर से जुड़ने का आवाहन किया है।
कोरोना वायरस महामारी के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश एंव मनोरंजन का एक दिया सभी लोग जलाये,तथा गंगा क्वेस्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए डब्लू डब्लू डब्लू डॉट गंगा क्वेस्ट डॉट कॉम में हिस्सा ले सकते है (www.gangaquest.com)