
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आधुनिक भारत के निर्माता, संचार क्रांति के जनक,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस उ.प्र पूर्वी श्री कनिष्क पाण्डेय जी एवम् राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश सुश्री तनु यादव के निर्देशानुसार सेवा दिवस के रुप में मनाया। लॉकडाउन के कारण प्रभावित गरीब असहाय रिक्शा चालक व दिहाड़ी मजदूरों को प्रयागराज युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत रस्तोगी द्वारा भोजन एवम् सेनेटाइजर वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष निशांत रस्तोगी ने कहा कि आधुनिक जगत के निर्माता भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी सेवा सदभाव एवम समभाव की नीति से काम करते थे इसीलिए आज जब देश कोरॉना रूपी महामारी से जूझ रहा है और लाकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूर खाने को तरस रहें हैं ऐसे में उन ज़रूरत मंदो की भूख मिटा पाना ही राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भोजन एवं सेनेटाइजर वितरण करने वालों में मुख्यत हर्ष शर्मा, शाश्वत द्विवेदी, पुनीत श्रीवास्तव, आशु पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।