
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पेंशनर दूरभाष/मोबाइल से किसी को भी अवगत न कराये अपने बैंक खाते/आधार/ओ0टी0पी0 की जानकारी।मुख्य कोषाधिकारी श्री विवेक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि संज्ञान में आया है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा कोषागार प्रयागराज के नाम से पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को पेंशन से सम्बंधित डाटा बताकर एरियर तथा अन्य भुगतान करने का लालच देकर उनसे बैंक खाते का विवरण, आधार संख्या तथा मोबाइल नम्बर में प्राप्त ओ0टी0पी0 संख्या मांग कर उनके बैंक खाते से अवैध तरीके से आहरण किया जा रहा है। मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनरों को सूचित करते हुए कहा है कि कोषागार स्तर से किसी भी भुगतान हेतु दूरभाष/मोबाइल से बैंक खाते/आधार/ओ0टी0पी0 की कोई भी जानकारी पेंशनरों से नहीं मांगी जाती है तद्नुसार इस प्रकार की अपेक्षित सूचना से किसी को भी दूरभाष/मोबाइल से अवगत न करायें।