कल्याणी देवी कोटेदार रमेश चन्द्र केसरवानी के कंट्रोल पर योजना का महापौर ने किया उदघाटन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत सभी राशन कार्डधारको को सम्बद्ध यूनिट पर 3 माह 5 किग्रा० प्रति यूनिट राशन निःशुल्क दिया जाएगा।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी ने मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी के दिशानिर्देश पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के पात्र गृहस्थी के सभी राशन कार्ड धारकों कार्डधारको को सम्बद्ध यूनिट पर 3 माह 5 किग्रा० प्रति यूनिट राशन निःशुल्क दिया जाएगा, जिसमे आज प्रयागराज कल्याणी देवी कोटेदार रमेश चन्द्र केसरवानी जी के कंट्रोल पर योजना का उदघाटन किया और राशन वितरण भी किया साथ ही खाद्यान की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया और लोगो से मिलकर योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया । *वन नेशन – वन कार्ड* के कार्डधारक किसी भी स्थान अर्थात किसी भी प्रदेश का व्यक्ति किसी भी कोटेदार से राशन प्राप्त कर सकता है, जिसके जानकारी माननीय महापौर जी ने लोगो को दिया । इस वैश्विक महामारी में मास्क का आवश्यक उपयोग करने, समय- समय पर हाथो को सैनीटाइज करने, सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने, आवश्यक कार्य यदि न हो तो बाहर न निकलने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद पूजा कक्कड़, डी.एस.ओ दिलीप कुमार, ए.आर.ओ. जीत लाल यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर ज्योति केसरवानी, जोनल अधिकारी मयंक यादव, पार्षद प्रतिनिधि नीरज टंडन, सफाई निरीक्षक अश्विनी वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version