
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार)। आज महामंडलेश्वर श्री रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज अवधुत मंडल एवं महंत श्री ऋषिस्वरानंद जी महाराज चेतन ज्योति आश्रम एवं मेरे मित्र योगी सत्यव्रतानंद जी महाराज के साथ पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े में परम पूज्य महंत श्री रविंद्र पुरी महाराज के साथ इस विषय पर विशेष चर्चा हुई जी महाराज श्री महंत रवींद्र पुरी जी ने मुझे आश्वस्त किया है की में पंच परमेश्वर और पुज्य महंत श्री नरेन्द्र गिरी जी बात कर रहा हु ।
इस विषय को मैं बहुत जल्दी ही सुलजा लूंगा लगभग 20 से 30 दिन का समय मुझे शांत रहना है मैं स्वामी आनंद गिरी आप सभी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि आज से आने वाले 20 से 30 दिन तक मेरा कोई भी स्टेटमेंट किसी भी प्लेटफार्म पर सोशल मीडिया पर या अखबार में ना छापे मैं ।
अपने अखाड़े का एवं अखाड़े के पंच परमेश्वर का हृदय से सम्मान करता हूं और जब तक निर्णय नहीं आता तब तक मैं शांत होकर के हरिद्वार में ही बैठा हूं ।