
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तराखण्ड के कलियर शरीफ दरगाह के सज्जादानशीन हज़रत शाह मंसूर एजाज़ क़ुद्दूसी के ७१ वर्ष की आयु मे इन्तेक़ाल होने और तीजे की फातेहाख्वानी के उपरान्त तमाम लोगों की मौजूदगी मे नए सज्जादानशीन का चयन करते हुए शाह अली मंज़र एजाज़ कुद्दूसी को सर्वसम्मति से कलियर शरीफ दरगाह का नया सज्जादा मुन्तखिब किया गया।मरहूम सज्जादानशीन शाह मंसूर एजाज़ क़ुद्दूसी के तीजे की फातेहा और शाह अली मंज़र की ताजपोशी से लौटे दरगाह कलियर शरीफ के मुरीद आक़िब जावेद खान ने प्रयागराज की सूफी सन्त की दरगाह दादा मियाँ के सज्जादानशीन हज़रत शाह मुक़र्रबउल्लाह साहब की सदारत मे कलियर शरीफ के नए सज्जादानशीन की सदारत मे बैठक कर नवमुन्तखिब सज्जादानशीन शाह अली मंज़र एजाज़ कुद्दुसी को मुबारकबाद दी।कीडगंज दरगाह परिसर मे जुटे मुहिब्बों ने विश्वविख्यात दरगाह के सज्जादानशीन को फोन पर बधाई दी।इस मौक़े पर हुसैनी फाउण्डेशन के वज़ीर खान,आक़िब जावेद खान,सोहेल अन्सारी, फैज़ान, सरफराज़ खान,सलमान,मो०राशिद,साजिद नज़ीर,अज़मत उल्ला,मोहम्मद आसीम,दानिश अन्सारी मोहिबुल्लाह,मुज़फ्फर बाग़ी,मोईन हबीबी,काशान सिद्दीक़ी समेत बड़ी संख्या मे दरगाह कलियर शरीफ से जुड़े अक़ीदतमन्द मौजूद रहे।