पुलिस द्वारा 15 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ गुड्डू हरवारा को किया गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । धूमनगंज पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज अनुपम शर्मा के कुंशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक विपिन यादव व पुलिस नेअभियुक्त गुड्डू पुत्र इदरीश निवासी हरवारा थाना धूनगंज को 15 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई किया गया ।

*अपमिश्रित शराब के साथ दो गिरफ्तार*

घूरपुर, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जनपद प्रयागराज क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के दौरान घूरपुर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने मुखबिर की सूचना पर आज थाना क्षेत्र में शराब बना रहे दो युवक को 200 लीटर अवैधअपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक राजू धरिकार तथा विक्रम भारतीया निवासी बलापुर घुरपुर प्रयागराज के विरुद्ध कार्यवाही की। थानाध्यक्ष के अनुशार सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग द्वारा अवैध कच्ची शराब बना रहे है। मौके पर थानाध्यक्ष करमा चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह अन्य पुलिस के साथ पहुंचे अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब एक किलो यूरिया 10 कुन्तल लहन एवं शराब बनाने के उपकरण, बरामद किया पुलिस ने लहन को वहीं पर नष्ट कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की।

Exit mobile version