चेतन ज्योति आश्रम के महंत श्री ऋषिवानंद जी महाराज के पावन आश्रम में महामृत्युंजय यज्ञ की पूर्णाहुति मैं सम्मिलित हुए संत महात्मा

हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। चेतन ज्योति आश्रम के महंत श्री ऋषिवानंद जी महाराज के पावन आश्रम में सभी महंत महात्माओं पूज्य संतो की पावन उपस्थिति और पूज्य महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी के सुपुत्र के उत्तम स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय यज्ञ की पूर्णाहुति मैं सम्मिलित हुए और प्रसाद पाया ।ओम नमो नारायण बड़े अखाड़े के पूज्य महंत श्री रघु मुनि जी महाराज निरंजनी अखाड़े के महंत श्री रविंद्र पुरी जी महाराज अवधूत मंडल के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री रुपेंद्र प्रकाश जी महाराज निरंजन पीठाधीश्वर पूज्य कैलाशानंद जी महाराज सतपाल जी महाराज बाबा हठयोगी जी महामंडलेश्वर हरिचेतनंद जी स्वामी योग गुरु आनंद गिरी सभी सम्मिलित हुए और सभी संतो ने एक स्वर में जगत कल्याण की कामना की।

Exit mobile version