
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में श्री गुरु सिंह के अध्यक्ष स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह जी के स्वर्गवास होने के बाद अध्यक्ष पद खाली हो गया था जिसके बाद आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सभी संगतो ने पूर्व अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह की पत्नी सरदारनी गोविंद कौर जी को अगले तीन साल के लिए अध्यक्ष चुन लिया गया ।स्व0 जोगिन्दर सिंह जी के दिखाये हुये रास्ते पर चलने का संकल्प लेती हैं एवं उनके द्वारा शुरू किये गये धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों एवं समाज के प्रति अपने दायित्यों को पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगी।
सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री नीरज जायसवाल वा महामंत्री श्री अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू ने कहां की जिस तरह आज संगतों ने सरदारनी गोविंद कौर जी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना हैं उससे समाज मे एक अच्छा संदेश जाएगा। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन ने कहा कि महिला व्यापारियों के लिए हर्ष की बात बताई है एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष लालू मित्र एवं जिला अध्यक्ष प्रयागराज के रमेश केसरवानी शामिल हुए।
इस दौरान ऑनलाइन वर्चुअल बैठक मैं अध्यक्ष नीरज जायसवाल महामंत्री अमित कुमार सिंह बबलू उपाध्यक्ष उमंग ग्रोवर विशाल कनौजिया बबलू सिंह रघुवंशी अनिल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।