भाजपाइयों ने पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया जी के 52 वें जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा चौक ,कीडगंज एवं मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा राम जानकी मंदिर बलुआघाट एवं पंचमुखी मंदिर कीडगंज एवं हनुमान मंदिर हटिया चौराहे मुट्ठीगंज में सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी महाराज से पूर्व विधायक पंडित उदय भान करवरिया जी की स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना करते हुए गरीबों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक किशोरी लाल जायसवाल मनोज मिश्रा जी रहे। इस अवसर पर प्रमोद जायसवाल शैलेंद्र मिश्रा विभूति नारायण सिंह प्रभाकर मिश्रा विष्णु पंडित मनमोहन मिश्रा मयंक दुबे राजू बच्चा नरेंद्र जायसवाल राजेश केसरवानी दिलीप केसरवानी परमानंद वर्मा अजय अग्रहरि चंद्रशेखर वैश्य राहुल शर्मा टीपी मिश्रा विवेक मिश्रा धीरज केसरवानी विमलेश गुप्ता मनोज केसरवानी सुनील केसरवानी सचिन जायसवाल आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version