
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महिला व्यापार मंडल की एक टेलीकॉन्फ्रेंस मीटिंग प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में आहूत हुई ।
टैली कॉन्फ्रेंस मीटिंग के माध्यम से श्री केसरवानी ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं डिप्टी सीएम माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी से या अनुरोध किया है कि करोना कर्फ्यू से व्यापारी बिल्कुल परेशान हो चुके हैं ।
भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं ऐसे में जनपद प्रयागराज में 5 घंटे दुकानें खोलने के लिए अनुमति प्रदान करने की कृपा करें ताकि व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई, दुकान का किराया, बिजली का बिल, स्टाफ का तनख्वाह आदि खर्चे की पूर्ति कर सके यही मांग व्यापार मंडल करता है। नगर अध्यक्ष लालू मित्तल नगर महामंत्री अनूप वर्मा ने कहा कि व्यापारियों का अगर राहत नहीं दी गई तो, व्यापारी का परिवार कैसे चलेगा क्योंकि व्यापारिक करोना कि मार 1 वर्षों से झेल रहा है ।
और दुकान है ना खुलने से उत्तर प्रदेश सरकार का टैक्स का भी हानि हो रहा है।संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि इस वक्त पूरे जिला एवं शहर में बड़े एवं छोटे व्यापारियों को चालान के नाम पर भारी मात्रा में धन उगाही की जा रही है ऐसी भी शिकायत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जी से की गई है, और ऐसे में व्यापारियों का उत्पीड़न शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा टेली कॉन्फ्रेंस मीटिंग में जिला महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, अखिलेश मिश्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत भारतीय, ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, चंद्रप्रकाश केसरी, शंकरलाल केसरवानी, नीरज जायसवाल अमित केसरवानी, निखिल पांडे, बादल केसरवानी, रतनकेसरवानी रवि बंसल, अरशद बालू, दिलीप कुमार का के, राकेश कंछल, लक्ष्मी बहुगुणा, स्मृति श्रीवास्तव, अवंतिका टंडन, सुधा जोशी, ज्योति यादव, हिना खान, मुनमुन अधिकारी, के अलावा पदाधिकारियों ने टेलीकॉन्फ्रेंस मीटिंग में भाग लिया