
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कैन्ट में फौजी का पर्स उड़ाना दो चोरो को महंगा पड़ गया स्थानीय पुलिस ने गंभीरता से छानबीन करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तो को पकड़ा।पुलिस को उनके पास से नगदी3100 रुपये व 04 अवैध बम एक वाहन एटीएम आदि सामान बरामद करते हुए विधीक कार्यवाही की।पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा मीटिंग में जिले के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/सब इंस्पेक्टर को लूट चोरी की घटनाओ का खुलासा करने तथा अपराधियो की गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कैन्ट सीबी सिंह की पुलिस टीम उप निरीक्षक संजय कुमार एवं अरविन्द कुमार द्वारा 21मई 21 को थाना कैन्ट पर नारायण यादव (भौजी) महनाकला गाजीपुर द्वारा पर्स चोरी के सम्बन्ध में दर्ज कराए गये मामले का अनावरण किया गया आरोपीयो की पहचान रमन सिंह पटेल उर्फ लल्लू नि0माथपुर ग़ड़ई के पास थाना परामुफ्ति तथा सैफी पुत्र स्व०आजम नि०रोशन बैद्य के बगल ग्राम बिहका एयरपोर्ट के सामने पुरामुफ्ती- स्थायी पता चीले खाना तेलियरगंज के रूप हुई।पूछ तांछ में उन्होंने घटनाके बारे में व स्थल पत्रिका चौराहा सिविल लाइन बताया।