जिले में छह स्थानों पर खुलेगा सीएनजी का फिलिंग सेंटर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में छह स्थानों पर सीएनजी पंप खोले जाएंगे। लखनऊ, प्रतापगढ़, रीवा और वाराणसी रूट पर पंप खोलने का सर्वे किया जा चुका है‌। पिछले दिनों प्रतापगढ़ और लखनऊ रूट पर एक-एक सीएनजी पंप खोले जा चुके हैं। इंडियन ऑयल अडानी ग्रुप के एसोसिएट मैनेजर दानिश रिजवी ने बताया कि सीएनजी पंप खोलने के लिए सभी स्थानों का सर्वे हो गया है। कोरोना संक्रमण कम होते ही पंप खोलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Exit mobile version