
नए थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने संभाली कमान अपराधियों में भूचाल
खीरी प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक यमुनापार आईपीएस सौरभ दीक्षित के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी मेजा के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी खीरी पुलिस द्वारा लगातार दबिश देकर व अथक प्रयास से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता मिलीlजानकारी के अनुसार अभियुक्त शिव बाबू पुत्र बद्री प्रसाद आदिवासी ग्राम सुजनी सामोधा थाना खीरी प्रयागराज व राहुल आदिवासी पुत्र लहरी आदिवासी ग्राम सुजनी समोधा को खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम दिघलो नहर पुलिया चौराहे के पास होने की सूचना प्राप्त होते ही खीरी पुलिस द्वारा तुरंत दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी की गईlऔर उनके कब्जे से चोरी का 6 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गयाlगिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप उप निरीक्षक अश्वनी कुमार मौर्य व हेड कांस्टेबल राशिद अहमद रहेl मामले में थाना प्रभारी खीरी राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि इसी तरह अवैध कारोबारियों व अपराधियों पर कार्यवाही चलती रहेगी