पुलिस के छापे के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल को व्यापारी कभी भूल नहीं पाएगा- लालू मित्तल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जनपद प्रयागराज में, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल महिला व्यापार मंडल के तत्वाधान में स्वर्गीय हरीश चंद्र अग्रवाल जी की श्रद्धांजलि सभा को प्रेरणा दिवस के रूप में प्रयागराज के पदाधिकारियों ने श्री राम कैफे अतरसुइया में प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम के दौरान करो ना काल में व्यापारियों के लिए सेवा करने के लिए और पॉजिटिव लोगों को घर पर भोजन पहुंचाने वाले अतरसुइया उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप कुमार काके, एवं कोरोना से मरे व्यापारियों एवं आम नागरिकों को निशुल्क श्मशान घाट पहुंचाने वाले एंबुलेंस संचालक फैजल नेता का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सम्मान किया, प्रयागराज के शहर में निशुल्क राशन, जरूरी वस्तुएं पहुंचाने वाले सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल एवं सिविल लाइंस महिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवंतिका टंडन का भी व्यापार मंडल ने सम्मान किया आज के कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने किया कहा कि 1979 मैं लखनऊ आलमबाग में पुलिस के छापे के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल जी को व्यापारी कभी भूल नहीं पाएगा। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, नगर महामंत्री अनूप वर्मा, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सैफ अहमद, मुसाब खान, सुमित गुप्ता, हरेंद्र सिंह लाली सरदार, मंजेश भारतीय, उज्जवल टंडन, राम जी जैन, मोनू अरोरा, हरीश कुमार मोनू, राजेश कुमार, के अलावा तमाम व्यापारियों ने कार्यक्रम में शिरकत किया और संबोधित किया, अंत में 2 मिनट का मौन रखें शोक संदेश किया

Exit mobile version