प्रिम रोज शिक्षा संस्थान एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ फाफामऊ के तत्वाधान में ड्राई राशन का वितरण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रिम रोज शिक्षा संस्थान एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ फाफामऊ के तत्वाधान में ड्राई राशन वितरण किया गया कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करेली ब्लाक स्थित डॉक्टर नूर आलम पार्क के सामने जिसमें सीआरपीएफ के जवान एवं प्रिम रोज शिक्षा संस्थान के समस्त मेंबर मौजूद रहे। डीआईजी सीआरपीएफ श्री मनीष कुमार सच्चर एवं प्रिम रोज शिक्षा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती हुस्न आरा एवं समस्त प्रिम रोज शिक्षा संस्थान के मेंबर द्वारा यह कार्यक्रम किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 50 से अधिक लोगों को राशन दिया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीआरपीएफ की ओर से इंस्पेक्टर श्री इबरार अहमद और उनकी समस्त टीम मौजूद रही वहीं दूसरी ओर प्रिम रोज शिक्षा संस्थान की ओर से श्री फरहान आलम प्रबंधक, वसीम इदरीसी, मल्लू यादव जिला अध्यक्ष पीएसपीएल, मोहम्मद शहाब, अंकित गुप्ता, रुनझुन सिंह, अजय यादव, शेख मोहम्मद इमरान, जाकिर अली खान,समर आलम खान, हाशिम फरीदी उस्मान अब्बास, मोहम्मद अमान, शिवम दुआ आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version