हर्षवर्धन नगर जागरूक विकास समिति ने मलिन बस्तियों में जाकर बांटे सूखे राशन एवं स्वनिर्मित काढा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हर्षवर्धन नगर जागरूक विकास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने करेलाबाग गऊघाट आदि मलिन बस्तियों में जाकर सूखा राशन दाल चावल आटा एवं समिति के संरक्षक विवेक पुरवार जी के नेतृत्व में स्वनिर्मित काढ़ा बनाकर गरीबों में वितरित किया समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने बताया की क्षेत्रवासी एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा एकत्रित की गई धनराशि से इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है इस मुहिम में सभी क्षेत्रवासियों एवं दानदाताओं का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है साथ ही साथ समिति की महिला मंडल की पदाधिकारियों ने मलिन बस्तियों में राशन बांटने के साथ-साथ वैक्सीन लगाने का भी आग्रह किया इस मुहिम के लिए समिति के अध्यक्ष रत्नेश खरे जी ने सभी क्षेत्रवासियों पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक विरेंद्र श्रीवास्तव विवेक पुरवार सुनील श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव दीपक गुप्ता धीरज श्रीवास्तव अनुज सक्सेना दिनेश कनौजिया श्री राम चौरसिया भाई लाल साहू मधुर चतुर्वेदी एवं महिला मंडल में रचना वर्मा विनीता केसरवानी रानी चौरसिया सुधा साहू पूनम चौरसिया संजना सक्सेना सुषमा श्रीवास्तव खुशी केसरवानी आदि महिलाएं शामिल हुई।

Exit mobile version