प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले मे शनिवार को 83 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे और 39 लोग संक्रमित पाए गये। इस महामारी के चलते एक लोगों को जान गंवानी पड़ी। शनिवार को जिले में 10682 लोगों की जांच की गई। स्वस्थ होने वाले लोगों में 09 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो 74 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। अच्छी बात यह है कि बीते लगभग एक सप्ताह से जिले में कोरोना के संक्रमण और इससे होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगा है। बीते कुछ दिनों से जितने लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं उससे काफी ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैं।